कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। आज टेस्ट का पहला दिन था। टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन 84 ओवर का खेल हो पाया। दिन के खेल के अंत तक भारत 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर (75) और रवींद्र जडेजा (50) मौजूद हैं।

डेब्यू मैच में अय्यर ने जड़ा पचासा, लौटे नाबाद
दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का यह डेब्यू टेस्ट था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया है। अय्यर दिन के खेल के अंत तक 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब तक वह 2 छक्के और 7 चौके लगा चुके हैं। वहीं अय्यर को रवींद्र जडेजा का साथ मिला जिन्होंने भी अर्धशतक लगाया। जडेजा ने 100 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले।

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी
भारत के लिए पहले दिन की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल ने लंच तक अर्धशतक पूरा कर लिया। गिल ने शुरुआत से ही शानदार बैटिंग की। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाए। वह 87 गेंदों में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल का शिकार काइल जैमीसन ने किया जिनकी गेंद पर कट लगाने के चक्कर में गेंद बल्ले से लगकर विकेट में जा लगी।

पुजारा-रहाणे नहीं उठा पाए फायदा
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को शुरुआत तो मिली मगर वह उसका फायदा नहीं उठा सके। पुजारा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में धीमी गति से रन बनाए। वह 88 गेंदों में 26 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। इस पारी में पुजारा ने दा चौके लगाए। वहीं रहाणे 35 रन पर आउट हुए। रहाणे का शिकार जैमीसन ने किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रिद्घिमान साहा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, ईशांत शर्मा और उमेश यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टाॅम लेथम, विल यंग, केन विलियमसन, राॅस टेलर, हेनरी निकोलस, टाॅम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउदी, एजाज पटेल और विल सोमरविले।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk