कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रविवार (20 फरवरी) को कोलकाता में वेस्टइंडीज पर 3-0 से सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया छह साल में पहली बार ICC T20I टीम रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई। भारत ने पूर्व टी 20 विश्व चैंपियन इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया, जिसके 269 रेटिंग अंक थे और वह टाॅप स्थान पर पहुंच गया। भारत के लिए छह साल बाद टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचना गर्व की बात है। इससे पहला यह मौका धोनी की कप्तानी में मिला था।

6 साल पहले धोनी ने बनाया था नंबर वन
भारत पहले 12 फरवरी, 2016 से 3 मई, 2016 तक महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी-20 फाॅर्मेट में नंबर 1 था। भारत को टी-20 में आखिरी हार 2021 टी 20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने शेष तीन मैच जीतने से पहले आई थी। उसके बाद भारत ने अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को हराया था। तब से भारत टी-20 में हर मैच जीत रहा। टी 20 विश्व कप 2021 के बाद विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद, कप्तान रोहित शर्मा ने पहले न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मात दी। उसके बाद अब वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया।

अब श्रीलंका से है मुकाबला
क्रिकेट के सबसे छोटे फाॅर्मेट में पिछले लगातार 9 मैचों से भारतीय टीम अजेय है। यानी भारत के नाम लगातार 9 जीत हो गई हैं। अब टीम इंडिया की अगली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ होगी। भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसमें पहला मैच 24 फरवरी को होगा। दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 26 और 27 फरवरी को खेला जाएगा।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk