कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को फ्लोरिडा में खेला गया। इस मैच में भारत को 22 रन से जीत मिली। इस जीत में हिटमैन रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। रोहित ने 67 रन की पारी खेली जिसमें तीन छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल को पछाड़ नंबर वन का स्थान हासिल किया। आइए देखें टी-20 के टाॅप 10 सिक्सर किंग की लिस्ट..

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

रोहित शर्मा

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा छकके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम 107 छक्के दर्ज हैं। हिटमैन रोहित ने 96 मैचों यह मुकाम हासिल किया। इस दौरान उनके बल्ले से 32.72 की औसत से 2422 रन निकले। इसमें चार शतक भी शामिल हैं।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

क्रिस गेल

यूनिवर्स बाॅस कहलाने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अब दूसरे पायदान पर आ गए। गेल के नाम 58 मैचों में 105 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले से 1627 रन निकले। बता दें गेल के नाम दो टी-20 इंटरनेशनल शतक हैं।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। गप्टिल ने 76 मैच खेलकर 103 छक्के लगाए और 2272 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकले।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

काॅलिन मनरो

सिक्सर किंग की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी कीवी खिलाड़ी मौजूद है। काॅलिन मनरो ने 52 मैच खेलकर 92 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1411 रन भी निकले।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

ब्रेंडन मैक्कुलम

इस लिस्ट में पांचवें नबर का बल्लेबाज भी कीवी ही है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके ब्रेंडन मैक्कुलम सबसे ज्यादा टी-20 छक्के लगाने वाले 5वें बल्लेबाज हैं। मैक्कुलम ने 71 मैच खेलकर 91 सिक्स अपने नाम किए हैं। हालांकि वह दो टी-20 शतक भी लगा चुके हैं।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

शेन वाटसन

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वाटसन ने 58 टी-20 मैच खेलकर 83 छक्के लगाए हैं। बता दें वाटसन के नाम एक शतक है और उन्होंने पूरे टी-20 करियर में 1462 रन बनाए।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

इयाॅन मोर्गन

इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्डकप दिलाने वाले इंग्लिश कप्तान इयाॅन मोर्गन भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मोर्गन इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोर्गन ने 81 टी-20 मैच खेलकर 81 छक्के लगाए हैं। वहीं मोर्गन के नाम 1810 रन भी हैं।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिच भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिंच के नाम 52 टी-20 मैचों में 79 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1671 रन निकले।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

डेविड वार्नर

टी-20 के टाॅप 10 सिक्सर किंग की लिस्ट में दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज वार्नर ने 70 मैच खेलकर 79 छक्के लगाए हैं। इस बीच उन्होंने 1792 रन भी अपने नाम किए।

ind vs wi t20 : रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग,ये हैं टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 10 बल्लेबाज

ग्लेन मैक्सवेल

इस लिस्ट में दसवें नंबर पर भी एक कंगारु बल्लेबाज ही है। मैक्सवेल के नाम 59 टी-20 मैचों में 78 छक्के दर्ज हैं। यही नहीं इस तूफानी बल्लेबाज ने 1514 रन भी बनाए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk