कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। स्वतंत्रता दिवस किसी भी देश के लिए खुशी का दिन होता है। इस दिन पर देश का हर नागरिक देश के आजाद होने का जश्न मनाता है। आप सब जानते हैं कि भारत 15 अगस्त को अंग्रेजों से आजाद हुआ था, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की तरह कुछ देश और है जो 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आज हम आपको यही बताने वाले है कि ऐसे और कौन से देश हैं जो 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

बहरीन
भारत की तरह बहरीन भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, लेकिन दोनों देशों में साल का फर्क है। जहां भारत 1947 में आजाद हुआ था। वहीं बहरीन 1971 में अंग्रेजो की गिरफ्त से आजाद हुआ था। बहरीन 33 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। बहरीन एक ब्रिटिश संरक्षक देश था। 15 अगस्त 1971 को बहरीन ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। बहरीन में हर साल 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे देश में अवकाश रहता है।

द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो
कॉन्गो अफ्रीका महाद्वीप के बीच में बसा एक डेमोक्रेटिक देश है। कॉन्गो 15 अगस्त, 1960 में आजाद हुआ था। कॉन्गो 1880 से लेकर 1960 तक फ्रांस का गुलाम था। यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया
नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनो ही देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन दोनो देश जापान की गुलामी से मुक्त हुए थे। 1945 में अमेरिकी और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे को खत्म किया था। इसके बाद 1948 में कोरिया में नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में विभाजित हो गया था।

लिंकेन्सटीन
लिंकेन्सटीन दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। 15 अगस्त, 1940 को लिंकेन्सटीन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। सन् 1866 से लिंकेन्सटीन पर जर्मन शासन था। 15 अगस्त को लिंकेन्सटीन में पूरे देश में राष्ट्रीय छुट्टी होती है।

International News inextlive from World News Desk