कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इस साल भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरु की है। इस मुहिम के तहत पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से घर पर तिरंगा फहराने की गुहार लगायी है। इस मुहिम के चलते फ्लैग कोड में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस बिना देश भक्ति गीतों के अधूरा लगता है। इसलिए हम आपके लिए लाएं है देशभक्ति से भरे वो 10 गाने जिन्हें सुनने के बाद आप इस आजादी के जश्न को और भी अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

तेरी मिट्टी (केसरी)

फिल्म केसरी का तेरी मिट्टी का यह गाना किसी की भी आंखे नम कर सकता है। इस गाने में भारतीय जवानों की कहानियों को बहुत ही खूबसूरती से बताया गया है।

चल्ला (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)

फिल्म का यह गाना आपको जोश से भर देगा। फिल्म में इस गाने में भारत के जवान सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए तैयारी करते हुए दिखाए जाते है। फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली थी।

मां तुझे सलाम (ए.आर रहमान)

ए आर रहमान का यह गाना आज भी जब कहीं बजता है तो लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते है। कई बार खेल के मैदानों में दर्शकों ने इस गाने को गाकर खिलाड़ियों का हौसलाा बढ़ाया है।

ये जो देश है तेरा

फिल्म स्वदेश का यह गाना आज भी कई भारतीयों का मनपसंद गाना है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आपको यह गाना जरूर सुनना चाहिए।

ऐ मेरे वतन के लोगो

सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता मंगेशकर द्वारा गाया गया ये गाना आज भी हर हिंदुस्तानी की आंखे नम कर देता है। इस गानें में भारत के उन वीरों को याद किया गया है जिन्होनें देश की आजादी के लिए जान की कुर्बानी दी है।

वंदे मातरम (एबीसीडी -2)

फिल्म एबीसीडी का यह गाना हर भारतीयों के दिलों की धड़कन बढ़ा देता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर आपको ये गाना जरूर सुनना चाहिए।

मेरा रंग दे बसंती चोला( द लीजेंड ऑफ भगत सिंह)

भगत सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म का यह गाना भगत सिंह के त्याग, साहस और जज्बे को दर्शाता है। यह गाना हर हिंदुस्तानी के दिल में बसा हुआ गाना है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk