नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India: कोरोना वायरस के नए मामलों में भारत में तेजी से गिरावट हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 67,208 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। इन नए मामलों के साथ भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 2,97,00,313 हो गई। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 2,330 लोगों की माैत हुई है। इस तरह से अब तक कोरोना ने 3,81,903 लोगों की ले जी है।

कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे

कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में गिरावट होने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। सक्रिय मामले घटकर 8,26,740 रह गए हैं। यह 71 दिनों के बाद सबसे कम आंकड़ा है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। देश में नेशनल रिकवरी रेट 95.93 प्रतिशत और डेथ रेट 1.29 प्रतिशत हो गई है। लगातार 35वें दिन रोजाना नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कुल 26,55,19,251 कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी

आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,84,91,670 हो गई। देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्टिंग हुई है। इसमें से अकेले बुधवार को 19,31,249 परीक्षण किए गए हैं। वहीं कोरोना से निजात पाने के लिए टीकाकरण हो रहा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 26,55,19,251 कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 100 7079 127
आंध्र प्रदेश 71466 1743176 12109
अरुणाचल प्रदेश 2810 29223 155
असम 39653 426259 4064
बिहार 3991 704805 9523
चंडीगढ़ 462 59980 799
छत्तीसगढ़ 11126 964265 13354
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 65 10412 4
दिल्ली 2749 1404085 24876
गोवा 4044 156354 2960
गुजरात 8242 803122 10012
हरियाणा 3579 753918 9109
हिमाचल प्रदेश 3733 192260 3414
जम्मू और कश्मीर 11381 293763 4217
झारखंड 2246 336645 5092
कर्नाटक 151587 2599472 33296
केरल 110226 2639593 11655
लद्दाख 538 18945 199
लक्षद्वीप 447 8847 45
मध्य प्रदेश 3273 776887 8649
महाराष्ट्र 139744 5679746 115390
मणिपुर 9078 51762 1008
मेघालय 4464 38032 758
मिजोरम 3647 12414 74
नागालैंड 2699 20805 461
ओडिशा 42270 817359 3432
पुद्दुचेरी 4495 107425 1702
पंजाब 10046 564084 15698
राजस्थान 4962 936586 8865
सिक्किम 2965 15556 285
तमिलनाडु 114335 2244073 30338
तेलंगाना 19975 584429 3521
त्रिपुरा 5122 55116 634
उत्तराखंड 3572 327233 6997
उत्तर प्रदेश 6496 1674999 21963
पश्चिम बंगाल 21152 1432961 17118

National News inextlive from India News Desk