नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,62,317 हो गई है। देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमण के 37,04,893 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 15.41 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वालों की दर भारत में 83.50 प्रतिशत है। बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,00,79,599 लोग ठीक हुए। कोरोना वायरस से देश में करने वालों की दर 1.09 प्रतिशत है।
बृहस्पतिवार को 18.75 लाख सैंपल्स की कोविड जांच
देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 19 अप्रैल को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 1.50 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 13 मई तक 31,13,24,100 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 18,75,515 सैंपल्स की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 214 6213 83
आंध्र प्रदेश 201042 1156666 9077
अरुणाचल प्रदेश 2167 18871 72
असम 43491 270079 1984
बिहार 96278 530314 3593
चंडीगढ़ 8441 44343 609
छत्तीसगढ़ 119450 761592 11289
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1056 8197 4
दिल्ली 77717 1274140 20618
गोवा 32953 95240 1937
गुजरात 122847 593666 8840
हरियाणा 103140 555650 6238
हिमाचल प्रदेश 40008 108534 2131
जम्मू और कश्मीर 52848 177948 2967
झारखंड 48468 253490 4290
कर्नाटक 593098 1474678 20712
केरल 439268 1605471 6150
लद्दाख 1547 14208 161
लक्षद्वीप 1092 3290 13
मध्य प्रदेश 108116 593752 6753
महाराष्ट्र 535704 4654731 78857
मणिपुर 5569 31491 536
मेघालय 3726 17582 268
मिजोरम 2150 6204 23
नागालैंड 3551 13528 177
ओडिशा 91701 482345 2251
पुद्दुचेरी 16568 61336 1069
पंजाब 79950 384702 11297
राजस्थान 211889 603319 6317
सिक्किम 2946 7485 192
तमिलनाडु 183772 1298945 16768
तेलंगाना 56917 456620 2867
त्रिपुरा 4034 35146 426
उत्तराखंड 78304 189261 4245
उत्तर प्रदेश 204658 1359676 16646
पश्चिम बंगाल 130213 930886 12857

National News inextlive from India News Desk