भारत के बाद हथियार खरीदने वालों में ये देश

हाल ही में ग्लोबल थिंक टैंक स्टाकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ने रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक अब भारत सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश है। भारत ने इस मामले में पड़ोसी देश चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत के बाद हथियार खरीदने वाले देशों में सउदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक जैसे देश हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

रूस, अमेरिका और इजरायल से खरीदे हथियार

रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर से आयात किए गए हथियारों में भारत की साल 2008 से 2012 और फिर 2013 से 2017 के बीच 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2013 से 2017 के बीच करीब तो अकेले भारत की 12 फीसदी हिस्सेदारी रही। खास बात तो यह है कि 2013 से 2017 के बीच भारत ने करीब 62 फीसदी हथियार रूस से लिए हैं। इसके बाद भारत ने अमेरिका से 15 फीसदी और इजराइल से 11 फीसदी हथियार खरीदे गए हैं।

हथियार बेचने वाले 5 देशों में है चीन का नाम

रिपोर्ट की मानें तो पिछले दस वर्षों में भारत में हथियारों का आयात 43 फीसद बढ़ा है। अगर हथियार बेचने वाले देशों की बात की जाए तो इसमें  चीन टॉप 5 में शामिल हैं। इसच सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर रूस, तीसरे पर फ्रांस, चौथे पर जर्मनी और पांचवें पर चीन शामिल हैं। भारत ने पड़ोसी देशों के साथ बढ़ती दूरियों के चलते हथियारों की आयात की है। हथियारों के मामले में आज भी भारत की निर्भरता कई दूसरे देशों पर है।

MP में सैंडिल की वजह से कुछ ऐसे सीढ़ियों से फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, जानें क्यों आईं वो भारत

National News inextlive from India News Desk