नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले 94 लाख का आंकड़ा पार कर गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 38,772 नए मामले दर्ज हुए है। इस तरह से देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 94,31,692 पहुंच गई है। वहीं एक दिन में 443 नई मौतों के होने से देश में मृतकों का आंकड़ा 1,37,139 हो गया है। हालांकि भारत में रिकवरी रेट काफी अच्छा है और सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। इस समय 4,46,952 सक्रिय मामले और 88,47,600 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कुल परीक्षणों की संख्या 14,03,79,976 हुई
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में आयोजित कोविड-19 के लिए कुल परीक्षणों की संख्या 14,03,79,976 तक पहुंच गई, इनमें से 8,76,173 कोविड-19 परीक्षण कल किए गए थे। वहीं आज 23 वां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। पिछली बार दैनिक नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 106 4537 61
आंध्र प्रदेश 8397 852298 6988
अरुणाचल प्रदेश 851 15364 54
असम 3350 208286 981
बिहार 5404 227456 1259
चंडीगढ़ 1140 15926 276
छत्तीसगढ़ 20641 212517 2840
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 22 3308 2
दिल्ली 35091 522491 9066
गोवा 1327 45790 687
गुजरात 14889 189420 3969
हरियाणा 18905 211216 2401
हिमाचल प्रदेश 8644 30724 635
जम्मू और कश्मीर 5087 103082 1685
झारखंड 2138 105883 963
कर्नाटक 24522 847612 11765
केरल 64719 532658 2223
लद्दाख 878 7409 116
मध्य प्रदेश 14974 186521 3250
महाराष्ट्र 92062 1680926 47071
मणिपुर 3236 21401 273
मेघालय 768 10861 111
मिजोरम 381 3440 5
नागालैंड 1090 10005 64
ओड़िशा 5317 311256 1734
पुद्दुचेरी 480 35846 609
पंजाब 7888 138870 4780
राजस्थान 28758 234336 2292
सिक्किम 268 4609 108
तमिलनाडु 11052 757750 11703
तेलंगाना 10022 258336 1458
त्रिपुरा 595 31730 370
उत्तराखंड 4970 68148 1222
उत्तर प्रदेश 24575 509556 7742
पश्चिम बंगाल 24405 448032 8376
कुल मामले 446952 8847600 137139

National News inextlive from India News Desk