नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटो में 78,761 नए मामले सामने आए हैं वहीं 948 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 35 लाख के पार हो गया। मंत्रालय ने कहा कि देश में COVID-19 टैली 35,42,734 है।

63 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान
मामलों की कुल संख्या में 7,65,302 सक्रिय मामले है जबकि 27,13,934 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 63,498 पहुंच गई। महाराष्ट्र में 1,85,467 सक्रिय मामले हो गए हैं और यह देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 97,681 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में कुल 14,040 सक्रिय मामले दर्ज किए गए जबकि कर्नाटक में 86,465 सक्रिय COVID-19 मामले दर्ज किए गए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, शनिवार तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 4,14,61,636 है, जिनमें कल 10,55,027 नमूने शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk