नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में बीते 24 घंटे में 36,652 नए मामले सामने आए हैं और 512 लोगों की माैत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 96,08,211 तक पहुंच गया। वहीं अब तक 90,58,822 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और नेशनल रिकवरी रेट 94.28 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। वहीं देश में अब तक 1,39,700 लोगों की इस बीमारी की वजह से माैत हो चुकी है।
संक्रमण के 4,09,689 सक्रिय मामले
देश में कोविड-19 डेथ रेट 1.45 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,09,689 सक्रिय मामले हैं। इसमें से कुछ मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में तो कुछ का अस्पताल में हाे रहा है। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में आयोजित कोविड-19 के कुल परीक्षण 14,58,85,512 तक पहुंच गए, जिनमें से 11,57,763 शुक्रवार को किए गए।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 70 4611 61
आंध्र प्रदेश 6422 857233 7020
अरुणाचल प्रदेश 751 15561 55
असम 3551 208967 987
बिहार 5836 229883 1287
चंडीगढ़ 928 16613 287
छत्तीसगढ़ 19351 221690 2956
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 12 3326 2
दिल्ली 28252 548376 9497
गोवा 1388 46375 696
गुजरात 14778 196992 4049
हरियाणा 14329 223973 2539
हिमाचल प्रदेश 8300 34492 708
जम्मू और कश्मीर 4989 105537 1730
झारखंड 1938 107074 978
कर्नाटक 25065 853461 11834
केरल 61535 561874 2358
लद्दाख 860 7752 120
मध्य प्रदेश 13641 194743 3314
महाराष्ट्र 84938 1710050 47599
मणिपुर 2951 22445 295
मेघालय 630 11319 118
मिजोरम 217 3690 6
नागालैंड 481 10759 65
ओड़िशा 3969 314665 1760
पुद्दुचेरी 427 36124 614
पंजाब 7785 142121 4882
राजस्थान 24318 249713 2389
सिक्किम 358 4677 112
तमिलनाडु 10938 764854 11762
तेलंगाना 8498 262751 1470
त्रिपुरा 479 32009 372
उत्तराखंड 4994 70626 1273
उत्तर प्रदेश 22665 520637 7877
पश्चिम बंगाल 24045 463849 8628
कुल मामले 409689 9058822 139700

National News inextlive from India News Desk