नई दिल्ली (पीटीआई)। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 49 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 82.46 प्रतिशत पहुंच गई है। देश में अब तक नोवल कोरोना वायरस से 59,92,532 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 1,124 मरीाजों की मौत हो चुकी है।

9.56 लाख कोविड-19 के एक्टिव केस

इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 94,503 पहुंच गया है। देश में अब तक 49,41,627 लोग नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में कोविड-19 के 9,56,402 एक्टिव केस हैं। यह अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 15.96 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 से मरने वालों की दर घटकर अब 1.58 प्रतिशत रह गई है।

7.12 सैंपल्स की हो चुकी कोविड-19 जांच

7 अगस्त को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या बढ़कर 20 लाख पार कर गई थी। 23 अगस्त आते-आते यह संख्या 30 लाख पहुंच गई और 5 सितंबर को यह आंकड़ा 40 लाख पार कर गया। 16 सितंबर को देश में 50 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 7,12,57,836 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। 26 सितंबर को ही 9,87,861 सैंपल्स की जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 171 3551 52
आंध्र प्रदेश 65794 597294 5663
अरुणाचल प्रदेश 2458 6397 14
असम 30162 138310 638
बिहार 12754 163432 886
चंडीगढ़ 2298 8937 145
छत्तीसगढ़ 30689 70955 817
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 163 2831 2
दिल्ली 29717 232912 5193
गोवा 5424 25759 391
गुजरात 16463 111777 3406
हरियाणा 17149 103827 1291
हिमाचल प्रदेश 4104 9728 164
जम्मू और कश्मीर 18430 51494 1125
झारखंड 12426 65839 670
कर्नाटक 101801 455719 8503
केरल 52753 114530 656
लद्दाख 1018 3018 57
मध्य प्रदेश 22228 95490 2181
महाराष्ट्र 269535 1016450 35191
मणिपुर 2306 7681 64
मेघालय 1515 3654 43
मिजोरम 549 1316 0
नागालैंड 1027 4819 16
ओडिशा 34476 170193 783
पुद्दुचेरी 5327 20205 500
पंजाब 19483 86013 3188
राजस्थान 19355 105994 1426
सिक्किम 705 2097 31
तमिलनाडु 46336 519448 9233
तेलंगाना 30234 154499 1100
त्रिपुरा 6066 18392 270
उत्तराखंड 10856 34859 566
उत्तर प्रदेश 57086 320232 5517
पश्चिम बंगाल 25544 213975 4721

National News inextlive from India News Desk