नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के केस बीते 24 घंटे में 15413 केस दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी स्पाइक है। इस एक दिवसीय स्पाइक ने रविवार को भारत के संक्रमण को 4 लाख से पार करा दिया है। वहीं 306 नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 13,254 हो गई। रविवार सुबह 8 बजे तक अपडेट किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में 410461 केस दर्ज हुए हैं। वहीं कुल 2,27,755 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं। देश के कुल पीड़ितों की संख्या में 1,69,451 सक्रिय मामले है। एक मरीज पलायन कर गया है।
लगभग 55.48 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके
भारत पिछले चार दिनों से रिकॉर्ड एक दिवसीय स्पाइक दर्ज कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा इस प्रकार लगभग 55.48 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। भारत ने लगातार दसवें दिन 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए। देश ने शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 1 जून से 21 तक 2,19,926 संक्रमणों की वृद्धि देखी है।

National News inextlive from India News Desk