नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या रविवार को 70 लाख पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 13 दिन पहले यह आंकड़ा 60 लाख था। वहीं बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 74,383 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 70,53,806 पहुंच गई है। इसके अलावा एक दिन में 918 लोगों की माैत के साथ देश में मृतकों की संख्या 1,08,334 हो गई है। वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,67,496 सक्रिय मामले हैं। आईसीएमआर के अनुसार, 10 अक्टूबर तक कुल 8,68,77,242 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें शनिवार को 10,78,544 नमूनों का परीक्षण शामिल है।

जानें किस राज्य से कितनी माैतें

वहीं एक दिन में हुई 918 नई माैतों में महाराष्ट्र से 308, कर्नाटक से 102, तमिलनाडु से 67, पश्चिम बंगाल से 62, उत्तर प्रदेश से 60, दिल्ली से 48, छत्तीसगढ़ से 39 और आंध्र प्रदेश से 35 लोग शामिल हैं।देश में अब तक कुल 1,08,334 मौतें हुई हैं। इसमें महाराष्ट्र से 40,040 और तमिलनाडु से 10,187, कर्नाटक से 9,891, उत्तर प्रदेश से 6,353, आंध्र प्रदेश से 6,194, दिल्ली से 51940, पश्चिम बंगाल से 5,563, पंजाब से 3,798 मौतें और 3,557 गुजरात से दर्ज हुई हैं।

कुछ इस तरह से बढ़े देश में केस

भारत के कोरोना वायरस मामलों में 21 दिनों में 10 लाख से 20 लाख तक की वृद्धि हुई। इसे 30 लाख पार करने में 16 दिन लगे, 40 लाख की संख्या पार करने के लिए 13 दिन और पिछले 50 लाख से अधिक होने में 11 दिन लगे। इसके बाद 12 दिनों में मामले 50 लाख से बढ़कर 60 लाख हो गए। भारत में कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख हो गया और 28 सितंबर को 60 लाख के पार हुआ था।

National News inextlive from India News Desk