नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने शुक्रवार को कोरोना वायरस मामलों में 9,851 की उछाल दर्ज कराई है। इसके अलावा एक दिन 273 मौतों का रिकॉर्ड बनाया। देश में अब संक्रमण के मामले 2,26,770 और माैतों के मामले 6,348 पहुंच गए। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस की महामारी की चपेट में आए देशों में भारत सातवें स्थान पर है। डाटा रिपोर्ट के मुताबिक सक्रिय मामलों की संख्या 1,10,960 है, जबकि 1,09,461 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा एक मरीज पलायन कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार, अब तक लगभग 48.27 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुरुवार सुबह से दर्ज 273 मौतों में से 123 महाराष्ट्र में

कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह से दर्ज 273 मौतों में से 123 महाराष्ट्र में, दिल्ली में 44, गुजरात में 33, उत्तर प्रदेश में 16, तमिलनाडु में 12, पश्चिम बंगाल में 10, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में छह-छह, कर्नाटक में बिहार और राजस्थान में चार-चार, आंध्र प्रदेश और केरल में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में एक-एक माैत हुई है। कुल 6,348 मृत्यु के मामलों में 2,710 मौतों के साथ महाराष्ट्र में सबसे ऊपर है। इसके बाद गुजरात में 1,155 मौतें, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105 और आंध्र प्रदेश 71 मामले दर्ज हुए हैं।

70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण

मरने वालों की संख्या कर्नाटक में 57 और पंजाब में 47 तक पहुंच गई। इस बीमारी के कारण जम्मू-कश्मीर में 35 मौतें हुई हैं, बिहार में 29, हरियाणा में 24 मौतें हुई हैं, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में सात और झारखंड में छह मौतें हुई हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने प्रत्येक में पांच माैत के मामले दर्ज हुए हैं। असम में चार मौतें दर्ज की गई हैं जबकि छत्तीसगढ़ में अब तक दो मौतें हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार, मेघालय और लद्दाख ने एक-एक माैत का मामला सामने आया है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं। सुबह तक आए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक पुष्टि मामले महाराष्ट्र में 77,793 हैं।

दिल्ली गुजरात में भी तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

तमिलनाडु में 27, 256, दिल्ली में 25,004, गुजरात में 18,584, राजस्थान में 9,862, उत्तर प्रदेश में 9,237 और मध्य प्रदेश में 8,762 केस दर्ज हैं। कोरोना वायरस मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 6,876, बिहार में 4,493, कर्नाटक में 4,320 और आंध्र प्रदेश में 4,223 हो गई है। हरियाणा में 3,281, तेलंगाना में 3,147, जम्मू और कश्मीर में 3,142 और ओडिशा में 2,478 हो मामले हो गए हैं। पंजाब में अब तक 2,415 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि असम में 1,988 मामले हैं।

उत्तराखंड में 1,153 लोग संक्रमित हुए

केरल में वायरस से 1,588 और उत्तराखंड में 1,153 लोग संक्रमित हुए हैं। झारखंड में 793 मामले दर्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में 756, त्रिपुरा में 644, हिमाचल प्रदेश में 383, चंडीगढ़ में 301 मामले हैं। मणिपुर में 124, गोवा में 166 और लद्दाख में 90 मामले हैं। पुदुचेरी में 82 मामले हैं। नागालैंड में 80, अरुणाचल प्रदेश में 42 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में 33 संक्रमण हैं। मिजोरम में 17 मामले दर्ज हुए हैं, दादर और नागर हवेली में 12 मामले हैं जबकि सिक्किम में अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं।

National News inextlive from India News Desk