नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले 34 लाख पार हो गए हैं। शनिवार को देश ने 76,472 नए मामलों का एक दिन का हाईएस्ट स्पाइक दर्ज किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHWW) के मुताबिक कोविड-19 केस टैली का दायरा 34,63,973 है, जिसमें 7,52,424 सक्रिय मामले और 26,48,999 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,021 नई मौतों के साथ आंकड़ा 62,550 तक पहुंच गया।
अब तक लगभग 4 करोड़ कोरोना वायरस परीक्षण हुए
भारत में 1,81,050 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 96,191 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश ने अब तक लगभग 4 करोड़ कोरोना वायरस परीक्षण किए हैं। शुक्रवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस रिकवरी दर 76 प्रतिशत को पार कर गई है जबकि केस फैटलिटी रेट (सीएफआर) 1.82 प्रतिशत तक गिर गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 564 2444 42
आंध्र प्रदेश 96191 303711 3714
अरुणाचल प्रदेश 1031 2709 5
असम 20011 81070 286
बिहार 18047 112452 558
चंडीगढ़ 1572 2107 45
छत्तीसगढ़ 11873 15109 251
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 328 1960 2
दिल्ली 13550 151473 4389
गोवा 3535 12296 175
गुजरात 14951 74525 2976
हरियाणा 10225 49710 661
हिमाचल प्रदेश 1455 4149 33
जम्मू और कश्मीर 7781 27372 678
झारखंड 11090 23850 381
कर्नाटक 86366 227018 5368
केरल 23176 45854 274
लद्दाख 798 1714 28
मध्य प्रदेश 12714 45396 1323
महाराष्ट्र 181050 543170 23775
मणिपुर 1759 4057 27
मेघालय 1272 958 10
मिजोरम 494 509 0
नागालैंड 946 2850 9
ओड़िशा 26386 67826 456
पुद्दुचेरी 4745 8080 199
पंजाब 15063 33008 1307
राजस्थान 14320 62033 1017
सिक्किम 389 1184 3
तमिलनाडु 52506 349682 7050
तेलंगाना 30008 89350 808
त्रिपुरा 3726 7037 94
उत्तराखंड 5502 12124 239
उत्तर प्रदेश 52651 157879 3294
पश्चिम बंगाल 26349 124332 3073
कुल मामले 752424 2648998 62550

National News inextlive from India News Desk