कानपुर। Manish Pandey Wedding भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाल मनीष पांडे सोमवार को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मनीष अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड अश्रिता शेट्टी संग मुंबई के एक होटल में सात फेरे लेंगे। मनीष के लिए शादी की खुशी इस समय दोगुनी हो चुकी है। दरअसल इस खिलाड़ी ने रविवार को ही शानदार बैटिंग के दम पर अपनी टीम कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट जितवाया है। मैच के बाद पांडे से पूछा गया कि उनका अगला मिशन क्या है, इस पर उन्होंने हंसकर जवाब दिया कि कल वह शादी करने जा रहे हैं। बता दें पांडे को भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।


आज मुंबई में होगी शादी
वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज 6 दिसंबर से शुरु होनी है। उससे पहले मनीष पांडे शादी कर लेंगे। बता दें मिडडे ने दो महीने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया था कि मनीष और अश्रिता 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। खबरों की मानें तो यह वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें सिर्फ खास-खास लोगों को ही इनवाइट किया जाएगा। यह शादी समारोह दो दिन तक चलेगा। इसमें टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं मनीष के साथ घरेलू टूर्नामेंट खेल रहे साथी खिलाड़ी भी विवाह समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।
manish pandey wedding: क्रिकेटर मनीष पांडे की आज है शादी,मिलिए उनकी होने वाली खूबसूरत बीवी से
कौन हैं अश्रिता शेट्टी
मनीष पांडे के फैंस के मन में यह सवाल होगा आखिर अश्रिता शेट्टी कौन हैं, जिनसे टीम इंडिया के हैंडसम क्रिकेटर मनीष पांडे शादी करेंगे। दरअसल अश्रिता भी मनीष की तरह सेलेब्रिटी ही हैं। जिस तरह मनीष का क्रिकेट जगत में नाम है, उसी तरह अश्रिता की फिल्म इंड्रस्ट्री में धाक चलती है। वह बाॅलीवुड तो नहीं मगर साउथ फिल्मों में अक्सर नजर आती हैं। अश्रिता पहली बार तब चर्चा में आईं जब उन्होंने 2010 में एक ब्यूटी काॅन्टेस्ट में हिस्सा लिया और खिताब भी जीता। इसके बाद अश्रिता ने फिल्मों की ओर रुख किया। अश्रिता की पहली फिल्म Telikeda Bolli थी जो 2012 में रिलीज हुई। यह एक काॅमेडी फिल्म थी मगर दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई।
manish pandey wedding: क्रिकेटर मनीष पांडे की आज है शादी,मिलिए उनकी होने वाली खूबसूरत बीवी से
ये हैं अश्रिता की चर्चित फिल्में
साल 2012 में फिल्म जगत में डेब्यू करने के एक साल बाद अश्रिता को इंड्रस्ट्री के सुपरस्टार सिद्घार्थ के साथ काम करने को मिला। अश्रिता और सिद्घार्थ ने एक इंडियन तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म Udhayam NH4 में काम किया। जिसे मणिमरण ने डाॅयरेक्ट किया था। यह अश्रिता के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाॅइंट रहा। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा।
manish pandey wedding: क्रिकेटर मनीष पांडे की आज है शादी,मिलिए उनकी होने वाली खूबसूरत बीवी से
सफल एक्ट्रेसेज में हो चुकीं शुमार
साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार अश्रिता ने कई बड़ी फिल्में की हैं। जिसमें 2014 में आई Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum फिर 2017 में इंद्रजीत फिल्म में काम किया। यही नहीं अश्रिता ने 2018 में आई Naan Thaan Siva फिल्म में भी काम किया।
manish pandey wedding: क्रिकेटर मनीष पांडे की आज है शादी,मिलिए उनकी होने वाली खूबसूरत बीवी से

Cricket News inextlive from Cricket News Desk