नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। 2004 और 2014 के बीच यूपीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उन्होंने विशेष बधाइयां मिल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आगे का साल प्यारा हो। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। अधिकारिक वेबसाइट आर्काइवपीएमओ के मुताबिक भारत के चौदहवें प्रधान मंत्री, डॉक्टर मनमोहन सिंह एक विचारक और विद्वान माने जाते हैं। उन्हें उनके परिश्रम, कार्य के प्रति बौद्धिक सोच तथा मिलनसार और विनम्र व्यवहार के कारण अत्यधिक सम्मान दिया जाता है। इन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के पीएम के रूप में कार्य किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्रमी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले प्रधानमंत्री थे जो पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से चुने गए। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री भी माने जाते हैं।

National News inextlive from India News Desk