कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Aditya-L1 Launch Date: देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब सबकी नजरें इसरो के दूसरे मिशन पर टिकी हुई हैं। सूर्य पर इसरो के इस मिशन का नाम आदित्य-एल1 है, जिसे लेकर इसरो के चीफ एस सोमनाथ पहले ही जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो की तरफ से इस मिशन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इसरो ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐलान कर बताया गया है कि आगामी 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे ये मिशन लॉन्च होगा। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आदित्य-एल1 का लॉन्च पैड श्रीहरिकोटा होगा। जहां से इसरो द्वारा सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय सैटेलाइट को लांच किया जाएगा।

क्या करेगा ये मिशन?
भारत के पहले सूर्य मिशन को लेकर देशभर में सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस मिशन की मदद से इसरो सन का टेम्प्रेचर, अल्ट्रावायलेट रेज और ओजोन लेयर को बेहतर तरह से स्टडी करेगा। इसके अलावा ये मिशन मौसम पर पड़ने वाले असर और धरती पर सोलर मोमेंट्स को भी जानेगा। आदित्य-एल1 अपनी लाॅचिंग के चार महीने बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। जिसके बाद वो धरती और सूर्य के बीच लैगरेंज प्वाइंट यानी 'एल1' नाम की जगह पर पहुंचेगा। जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य-एल 1 सूर्य पर नहीं जाएगा बल्कि फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूर्य की बाहरी परत का दूर से अध्ययन करेगा।

National News inextlive from India News Desk