नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में पिछले नोवल कोरोना वायरस के 29,616 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से अब तक 3,36,24,419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस 1,280 बढ़ कर 3,01,442 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान 290 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। देश में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 4,46,658 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केसलोड में 1,280 बढ़ा

अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 0.90 प्रतिशत एक्टिव केस है। वहीं कोविड-19 की नेशनल रिकवरी रेट 97.78 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय का कहना है कि मार्च 2020 से यह रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केसलोड में 1,280 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। डेली पाॅजिटिविटी रेट 1.86 प्रतिशत तथा वीकरी पाॅजिटिविटी रेट 1.99 प्रतिशत रही थी। यह लगातार 92वां दिन है जब यह आंकड़ा 3 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है।

संक्रमण 23 जून को 3 करोड़ पार

देश में कोविड-19 से संक्रमण पिछले वर्ष 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ तथा 23 जून को 3 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 16 7472 129
आंध्र प्रदेश 13535 2016837 14118
अरुणाचल प्रदेश 404 53639 273
असम 4656 589558 5834
बिहार 61 716211 9660
चंडीगढ़ 41 64345 819
छत्तीसगढ़ 300 991339 13563
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 10666 4
दिल्ली 391 1413182 25085
गोवा 965 171692 3299
गुजरात 145 815587 10082
हरियाणा 336 760651 9809
हिमाचल प्रदेश 1766 212572 3662
जम्मू और कश्मीर 1605 322713 4420
झारखंड 72 342969 5133
कर्नाटक 13335 2920792 37706
केरल 163418 4409530 24318
लद्दाख 164 20405 207
लक्षद्वीप 8 10302 51
मध्य प्रदेश 120 781833 10518
महाराष्ट्र 42055 6357012 138776
मणिपुर 2029 115573 1843
मेघालय 1990 77051 1389
मिजोरम 15782 70620 286
नागालैंड 474 29950 661
ओडिशा 5388 1009582 8163
पुद्दुचेरी 956 123130 1834
पंजाब 287 584653 16504
राजस्थान 92 945244 8954
सिक्किम 651 30164 383
तमिलनाडु 17196 2601198 35454
तेलंगाना 4778 655961 3911
त्रिपुरा 310 82912 811
उत्तराखंड 238 335828 7393
उत्तर प्रदेश 189 1686668 22890
पश्चिम बंगाल 7689 1538478 18716

National News inextlive from India News Desk