कानपुर। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज सोमवार को उत्तर भारत में मौसम साफ रहने की संभावना है। उत्तराखंड को छोड़ दें तो लगभग सभी राज्यों में धूप निकलने से उमस बढ़ने की संभावना है। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में वैज्ञानिकों के मुताबिक आज ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम वैज्ञानिकों ने कहीं-कहीं तूफान के साथ ही बारिश होने की अाशंका जताई है। वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में रहने वालों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। उनके मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व समुद्री इलाकों में स्थितियां काफी खतरनाक हो सकती है।मछुआरों को इन इलाकों में प्रवेश न करने की सलाह दी है।

पूर्व और उत्तर पूर्व भारत : कहीं धूप तो कहीं बारिश के अासार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बिहार में धूप निकलने से उमस बढ़ने के आसार है। वहीं झारखंड व पश्चिम बंगाल में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तर पूर्व भारत में असम , नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,  मेघालय, त्रिपुरा में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मिजोरम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

धूप और उमस से आज यूपी का बुरा हाल,इन राज्यों में बारिश के साथ आ सकता है तूफान

उत्तर और पश्चिम भारत :  इन इलाकों में धूप से बढ़ेगी उमस

आज उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां उत्तराखंड में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चटख धूप निकलने के आसार है। पश्चिम भारत के राजस्थान में भी धूप रहेगी। इससे इन इलाकों में गर्मी व उमस काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

धूप और उमस से आज यूपी का बुरा हाल,इन राज्यों में बारिश के साथ आ सकता है तूफान

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत :  तूफान के साथ बारिश की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज मौसम बिगड़ा रह सकता है। यहां हवाओं की गति आज काफी तेज रह सकती है।  तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में तूफान आने की भी आशंका है। इसके अलावा कर्नाटक व केरल समेंत इन सभी राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत :  कहीं धूप तो कहीं तूफान संग हो सकती बारिश

वहीं मध्य भारत के मौमस की बात करें तो मौसम मिला-जुला रहेगा। मध्यप्रदेश में चटख धूप निकलने से उमस काफी ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं उड़ीसा में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां तूफान के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़  और गोवा में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

तेज हवाओं संग आज यहां भारी बारिश के आसार, उत्तर भारत के इन राज्यों में नहीं है राहत

National News inextlive from India News Desk