नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान हुई 84 मौतों के साथ कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,55,080 पहुंच गई है। नोवल कोरोना वायरस से अब तक देश में 1,05,34,505 लोग ठीक हो चुके हैं। इस आंकड़े के साथ देश में कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत पहुंच गई है।

मरने वालों की दर भारत में तेजी से घट कर 1.43 प्रतिशत

वहीं कोविड-19 से मरने वालों की दर भारत में तेजी से घट कर 1.43 प्रतिशत ही रह गई है। देश में एक्टिव केसलोड घट कर अब 2 लाख से काफी नीचे 1,48,609 ही रह गया है। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का मात्र 1.37 प्रतिशत ही है। भारत में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख पार कर गया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चला गया था।

20 करोड़ से ज्यादा सैंपल्स की अब तक कोविड-19 जांच

28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गया था। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, देश में 7 फरवरी तक 20,19,00,614 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। रविवार को 5,32,236 नमूनों की कोरोना वायरस की जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 7 4932 62
आंध्र प्रदेश 1003 880261 7159
अरुणाचल प्रदेश 7 16767 56
असम 1679 214447 1084
बिहार 533 258221 1516
चंडीगढ़ 169 20598 340
छत्तीसगढ़ 4290 299494 3741
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1 3395 2
दिल्ली 1112 624044 10879
गोवा 761 52347 772
गुजरात 2379 256670 4395
हरियाणा 883 264519 3029
हिमाचल प्रदेश 464 56448 984
जम्मू और कश्मीर 630 122335 1944
झारखंड 431 117508 1078
कर्नाटक 5978 924304 12236
केरल 67903 896668 3867
लद्दाख 72 9545 130
लक्षद्वीप 88 65 0
मध्य प्रदेश 2041 250537 3820
महाराष्ट्र 37213 1955548 51310
मणिपुर 99 28654 373
मेघालय 137 13601 147
मिजोरम 24 4350 9
नागालैंड 95 11975 88
ओडिशा 763 332948 1909
पुद्दुचेरी 312 38326 654
पंजाब 2176 166828 5642
राजस्थान 1464 313957 2772
सिक्किम 70 5905 135
तमिलनाडु 4389 825025 12383
तेलंगाना 1842 292229 1611
त्रिपुरा 8 32953 391
उत्तराखंड 912 93913 1668
उत्तर प्रदेश 3880 588818 8687
पश्चिम बंगाल 4794 556370 10207

National News inextlive from India News Desk