नई दिल्ली (पीटीआई)। यह आंकड़ा 195 दिनों में सबसे कम है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में अब तक 4,48,062 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 311 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। एक्टिव केस घट कर 2,77,020 रह गए हैं। यह अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 0.82 प्रतिशत है।

56.89 करोड़ नमूनों की हुई जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। कोविड-19 संक्रमण से नेशनल रिकवरी रेट 97.85 प्रतिशत है। रिकवरी का यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केसलोड में 5,500 कमी दर्ज की गई है। बुधवार को देश में 15,06,254 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई। अब तक भारत में 56,89,56,439 नमूनों की कोविड-19 टेस्ट की जा चुकी है।

कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत

डेली पाॅजिटिविटी रेट 1.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो लगातार 31वें दिन तीन प्रतिशत से कम बना हुआ है। वीकली पाॅजिटिविटी रेट 1.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह लगातार 97वां दिन है जब यह दर तीन प्रतिशत से कम बना हुआ है। कोविड-19 से अब तक देश में 3,30,14,898 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर 1.33 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन की 88.34 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 9 7482 129
आंध्र प्रदेश 11655 2023496 14163
अरुणाचल प्रदेश 440 53856 276
असम 4487 591432 5868
बिहार 55 716237 9660
चंडीगढ़ 42 64363 819
छत्तीसगढ़ 285 991475 13565
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 10666 4
दिल्ली 392 1413342 25087
गोवा 830 172176 3312
गुजरात 156 815678 10082
हरियाणा 278 760711 9874
हिमाचल प्रदेश 1793 213430 3675
जम्मू और कश्मीर 1388 323510 4422
झारखंड 78 343002 5135
कर्नाटक 12594 2924693 37780
केरल 144075 4495904 24965
लद्दाख 73 20515 207
लक्षद्वीप 4 10306 51
मध्य प्रदेश 115 781882 10522
महाराष्ट्र 40252 6368530 139011
मणिपुर 2207 116365 1854
मेघालय 1693 78068 1400
मिजोरम 16841 76512 307
नागालैंड 365 30189 665
ओडिशा 5099 1012583 8192
पुद्दुचेरी 828 123640 1840
पंजाब 290 584797 16513
राजस्थान 76 945292 8954
सिक्किम 600 30425 387
तमिलनाडु 17192 2609435 35550
तेलंगाना 4620 657213 3916
त्रिपुरा 260 83054 813
उत्तराखंड 209 335927 7394
उत्तर प्रदेश 159 1686749 22892
पश्चिम बंगाल 7580 1541963 18778

National News inextlive from India News Desk