नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोराेना वायरस ने एक बार फिर से पलटी मारी है। करीब 85 दिनों बाद एक दिन में फिर से 26 हजार मामले दर्ज हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार को 26,291 नए मामले दर्ज किए है, जिससे देश का संक्रमण का आंकड़ा 1,13,85,339 हो गया है। वहीं इस बीमारी से पिछले 24 घंटे में 118 माैते हुई। इस तरह से देश में मृतकों का आंकड़ा भी 1,58,725 हो गया है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 16,620 नए कोविड ​​-19 मामले

महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां एक दिन में 16,620 नए कोविड ​​-19 मामले, 8,861 डिस्चार्ज और एक दिन में 50 लोगों की मौत के मामले दर्ज हुए हैं। वर्तमान में राज्य में 16,630 सक्रिय मामले हैं। वहीं पांच दिनों में लगातार तेजी से बढ़ते नए मामलों से देश में कुल सक्रिय मामले 2,19,262 हो गए हैं। इससे पहले 20 दिसंबर को 24 घंटे में 26,624 संक्रमण के केस दर्ज हुए थे। वहीं इस बीमारी से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 1,10,07,352 पहुंच गई है।

भारत में इस तरह से ऐसे बढ़े कोरोना वायरस के मामले

देश में 14 मार्च तक कोविड-19 के लिए 22,74,07,413 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें रविवार को 7,03,772 शामिल हैं।भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार कर लिया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आकंड़ा पार किया था। इसके बाद 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर, 80 लाख और 29 अक्टूबर को 70 लाख हो गया था। 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।

National News inextlive from India News Desk