नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले तक देश में नोवल कोरोना वायरस से 82,49,579 लोग संक्रमित हो चुके थे। कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक 1,30,070 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में 435 लोग कोविड-19 संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी रेट 93.27 प्रतिशत

यह लगातार छठवां दिन है जब कोविड-19 से संक्रमण के एक्टिव केस 5 लाख से कम बने हुए हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के 4,65,478 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 5.26 प्रतिशत है। 82,49,579 लोग नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 संकमण से रिकवरी रेट 93.27 प्रतिशत है।

कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर 1.47 प्रतिश्त

देश में कोरोना वायरस से अब तक कम से कम 1,30,070 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर 1.47 प्रतिश्त रह गई है। भारत में 7 अगस्त तक 20 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे। 23 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 30 लाख और बढ़ते-बढ़ते 5 सितंबर को 40 लाख तक पहुंच गई थी।

12,56,98,525 सैंपल्स की कोविड-19 टेस्ट हो चुकी

16 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर 50, 28 सितंबर तक 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को यह संख्या 80 लाख पार कर गई थी। इंडियन काैंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, अब तक 12,56,98,525 सैंपल्स की कोविड-19 टेस्ट की जा चुकी है। 15 नवंबर को 8,61,706 नमूनों की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 145 4330 61
आंध्र प्रदेश 18659 828484 6868
अरुणाचल प्रदेश 1264 14500 48
असम 3666 205639 963
बिहार 5454 219263 1184
चंडीगढ़ 1088 14468 248
छत्तीसगढ़ 19087 188869 2578
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 22 3267 2
दिल्ली 39990 437801 7614
गोवा 1585 43656 662
गुजरात 12575 171932 3803
हरियाणा 19557 178298 2019
हिमाचल प्रदेश 6879 22392 442
जम्मू और कश्मीर 5688 95342 1589
झारखंड 2952 102188 924
कर्नाटक 27165 822953 11529
केरल 74922 448207 1869
लद्दाख 922 6385 89
मध्य प्रदेश 9146 171691 3090
महाराष्ट्र 85889 1615379 45974
मणिपुर 3057 18593 221
मेघालय 971 9594 100
मिजोरम 516 2876 4
नागालैंड 920 8913 52
ओडिशा 9270 297862 1527
पुद्दुचेरी 984 34732 608
पंजाब 5769 131431 4458
राजस्थान 18337 205414 2066
सिक्किम 284 4125 89
तमिलनाडु 16441 730272 11478
तेलंगाना 14385 242084 1407
त्रिपुरा 1043 30555 364
उत्तराखंड 4565 62543 1107
उत्तर प्रदेश 22967 480965 7372
पश्चिम बंगाल 29314 394576 7661

National News inextlive from India News Desk