नई दिल्ली (पीटीआई)। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोविड-19 संक्रमण के 39,097 नये मामले सामने आए हैं। शनिवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 3,13,32,159 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से 546 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में इस संक्रामक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4,20,016 पहुंच चुकी है।

16,31,266 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

भारत में इस समय एक्टिव केस बढ़ कर 4,08,977 पहुंच चुके हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.34 प्रतिशत है। शनिवार की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से रिकवर होने वालों की दर 97.35 प्रतिशत है। शुक्रवार को 16,31,266 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई। इसके साथ ही अब तक देश में 45,45,70,811 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

कोविड-19 से डेथ रेट घट कर 1.34 प्रतिशत

नोवल कोरोना वायरस की डेली पाॅजिटिविटी रेट 2.40 प्रतिशत है। यह 33वां दिन है जब पाॅजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम रही है। वीकली पाॅजिटिविटी रेट 2.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है। नोवल कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,05,03,166 पहुंच गई है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर अब देश में 1.34 प्रतिशत रह गई है।

लग चुकी है कोविड वैक्सीन की 42.78 करोड़ डोज

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 42.78 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। देश में कोविड-19 से संक्रमण पिछले वर्ष 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ तथा 23 जून को 3 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 17 7379 129
आंध्र प्रदेश 22939 1914177 13223
अरुणाचल प्रदेश 4357 40619 212
असम 15942 534809 5091
बिहार 582 714098 9635
चंडीगढ़ 33 61075 809
छत्तीसगढ़ 3046 984327 13508
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 41 10585 4
दिल्ली 573 1410164 25041
गोवा 1307 165839 3126
गुजरात 345 814223 10076
हरियाणा 763 759325 9616
हिमाचल प्रदेश 893 200483 3511
जम्मू और कश्मीर 1409 314620 4374
झारखंड 299 341464 5122
कर्नाटक 24150 2831226 36323
केरल 135700 3083962 15871
लद्दाख 67 20015 207
लक्षद्वीप 70 9991 49
मध्य प्रदेश 172 781048 10512
महाराष्ट्र 98120 6022485 131205
मणिपुर 9939 78872 1451
मेघालय 4539 54356 1009
मिजोरम 8107 22904 134
नागालैंड 1251 25328 537
ओडिशा 17270 941204 5377
पुद्दुचेरी 918 117397 1786
पंजाब 768 581634 16256
राजस्थान 327 944216 8952
सिक्किम 2796 21473 329
तमिलनाडु 24816 2486192 33862
तेलंगाना 9729 626505 3778
त्रिपुरा 4003 71166 738
उत्तराखंड 606 333675 7359
उत्तर प्रदेश 994 1684372 22748
पश्चिम बंगाल 12089 1491958 18056

National News inextlive from India News Desk