नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 1,183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या देश में 3,94,493 पहुंच चुकी है। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस घट कर 5,95,565 रह गए हैं।

कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर 1.31 प्रतिशत

यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.97 प्रतिशत है। लगातार 44वें दिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,91,93,085 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर 1.31 प्रतिशत रह गई है।

कोविड-19 की देश में डेली पाॅजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत

कोरोना वायरस से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधर कर 96.72 प्रतिशत पहुंच गई है। वीकली पाॅजिटिविटी रेट घट कर 2.97 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, डेली पाॅजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। लगातार 19वें दिन यह 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। भारत में एक दिन में 61.19 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

देश में अब तक 39,95,68,448 सैंपल्स की कोरोना जांच

इम्युनाइजेशन आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत देश भर में अब तक 31.50 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके लग चुके हैं। शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए 17,35,781 सैंपल लिए गए। इसके साथ ही देश में अब तक 39,95,68,448 सैंपल्स की कोरोना जांच हो चुकी है। देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था।

4 मई को कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार

संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 69 7245 127
आंध्र प्रदेश 47790 1811157 12528
अरुणाचल प्रदेश 2523 31792 165
असम 29804 462307 4370
बिहार 2397 708951 9576
चंडीगढ़ 241 60533 807
छत्तीसगढ़ 6889 972372 13423
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 52 10474 4
दिल्ली 1680 1406958 24952
गोवा 2667 159954 3027
गुजरात 4116 808849 10045
हरियाणा 1927 756864 9351
हिमाचल प्रदेश 1956 195942 3465
जम्मू और कश्मीर 6157 303526 4291
झारखंड 1184 338870 5107
कर्नाटक 107218 2684997 34539
केरल 100680 2752492 12699
लद्दाख 293 19425 202
लक्षद्वीप 313 9271 48
मध्य प्रदेश 1110 779630 8871
महाराष्ट्र 123866 5772799 120370
मणिपुर 5668 59995 1093
मेघालय 4665 42001 814
मिजोरम 4448 14554 89
नागालैंड 1508 22770 481
ओडिशा 29565 860142 3801
पुद्दुचेरी 2970 111477 1739
पंजाब 4832 573491 15956
राजस्थान 1873 941048 8905
सिक्किम 2255 17257 299
तमिलनाडु 47318 2375963 32051
तेलंगाना 15524 599695 3618
त्रिपुरा 3726 59768 665
उत्तराखंड 2627 329663 7083
उत्तर प्रदेश 3423 1679416 22381
पश्चिम बंगाल 22231 1451437 17551

National News inextlive from India News Desk