नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 271 लोगों की नोवल कोरोना वायरस से मौत की रिपोर्ट है। इसके साथ ही इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,114 पहुंच चुकी है। लगातार 20वें दिन एक्टिव मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय देश में कोरोना वायरस के 5,40,720 एक्टिव केस हैं।

कोरोना-19 से अब तक 1.13 करोड़ हुए रिकवर

यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4.47 प्रतिशत है। संक्रमण की दर में अचानक तेजी आने की वजह से कोविड-19 संक्रमण से रिकवर होने वालों की दर घट कर 94.19 प्रतिशत रह गई है। कोरोना वायरस से देश में अब तक 1,13,93,021 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर इस समय 1.34 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख पार कर चुकी थी।

29 मार्च तक देश में 2.42 करोड़ सैंपल्स की जांच

23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख तथा 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गई थी। 28 सितंबर को यह संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर चुकी थी। आईसीएमआर के मुताबिक, 29 मार्च तक देश में 24,26,50,025 सैंपल्स की जांच हो चुकी है जबकि रविवार को 7,85,864 सैंपल्स की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 14 4976 62
आंध्र प्रदेश 6104 886498 7210
अरुणाचल प्रदेश 4 16785 56
असम 1816 215390 1104
बिहार 1488 262133 1573
चंडीगढ़ 2746 23345 377
छत्तीसगढ़ 20181 317239 4096
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 158 3463 2
दिल्ली 8029 640575 11012
गोवा 1429 55455 828
गुजरात 12041 286577 4500
हरियाणा 9312 276259 3143
हिमाचल प्रदेश 2634 59308 1039
जम्मू और कश्मीर 2110 126129 1989
झारखंड 1968 120012 1110
कर्नाटक 23868 953416 12520
केरल 24533 1090419 4590
लद्दाख 135 9742 130
लक्षद्वीप 45 669 1
मध्य प्रदेश 15150 271889 3967
महाराष्ट्र 337928 2353307 54283
मणिपुर 67 28950 374
मेघालय 26 13858 150
मिजोरम 29 4428 11
नागालैंड 7 12134 92
ओडिशा 1672 336809 1921
पुद्दुचेरी 991 39554 681
पंजाब 24143 203710 6749
राजस्थान 7794 320971 2813
सिक्किम 43 6049 135
तमिलनाडु 13983 855085 12684
तेलंगाना 4678 300833 1694
त्रिपुरा 49 33052 392
उत्तराखंड 1724 96555 1711
उत्तर प्रदेश 8669 597619 8790
पश्चिम बंगाल 5152 569828 10325

National News inextlive from India News Desk