नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 64,553 नए मामले सामने के साथ ही 1,007 मौतें हुईं। एक दिन में आए इन नए आंकड़ों की वजह से देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24,61191 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 48,040 हो गई है। भारत में अब तक इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके लोगों में वर्तमान में 6,61,595 का इलाज हो रहा है। वहीं 17 लाख से अधिक संक्रमित लोग उपचार के बाद ठीक हो गए और अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार से देश में टेस्टिंग काफी तेजी से की जा रही है।
अब तक 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। 13 अगस्त को 8,48,728 नमूनों का परीक्षण किया गया था जो अब तक के एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं रिकवरी दर 70 प्रतिशत को पार कर गई है। बता दें कि भारत ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा छू लिया था और 7 दिनों में 4,00,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि मरीज ठीक भी तेजी से हो रहे हैं। वर्तमान में, रिकवरी रेट एक्टिव केसेज तुलना में 10 लाख अधिक है। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं इसके बाद तमिलनाडु राज्य है।

S. No राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
1 अंडमान और निकोबार द्वीप 1091 924 22
2 आंध्र प्रदेश 90780 170984 2378
3 अरुणाचल प्रदेश 790 1718 4
4 असम 22243 49383 169
5 बिहार 31483 62284 426
6 चंडीगढ़ 739 1076 27
7 छत्तीसगढ़ 4165 9658 114
8 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 458 1292 2
9 दिल्ली 10975 134318 4167
10 गोवा 3491 6912 91
11 गुजरात 14210 58467 2731
12 हरियाणा 6820 37486 511
13 हिमाचल प्रदेश 1362 2435 19
14 जम्मू और कश्मीर 7138 19302 509
15 झारखंड 7828 12844 209
16 कर्नाटक 78345 121242 3613
17 केरल 13891 25688 129
18 लद्दाख 558 1282 9
19 मध्य प्रदेश 9718 31835 1065
20 महाराष्ट्र 150105 390958 19063
21 मणिपुर 1804 2295 13
22 मेघालय 640 547 6
23 मिजोरम 306 343 0
24 नागालैंड 2021 1139 8
25 ओड़िशा 14438 37901 314
26 पुद्दुचेरी 2750 3828 102
27 पंजाब 9391 17839 706
28 राजस्थान 14762 41819 833
29 सिक्किम 349 581 1
30 तमिलनाडु 53499 261459 5397
31 तेलंगाना 23438 64284 674
32 त्रिपुरा 1706 5015 46
33 उत्तराखंड 4145 7014 143
34 उत्तर प्रदेश 49709 88786 2280
35 पश्चिम बंगाल 26447 78617 2259
कुल 661595 1751555 48040

National News inextlive from India News Desk