युनाइटेड नेशन्स (पीटीआई)। नए साल के दिन दुनिया भर में 371,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ है। युनाइटेड नेशन्स की बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ के अनुसार भारत में बच्चों के जन्म की संख्या लगभग 60,000 है। वहीं फिजी में 1 जनवरी 2021 को दुनिया का सबसे पहला बच्चा और अमेरिका में सबसे आखिरी बच्चा पैदा हुआ। यूनिसेफ ने कहा कि नए साल के दिन दुनिया भर में अनुमानित 371,504 बच्चे पैदा हुए। दुनिया में पैदा हुए कुल बच्चों में से आधे बच्चों के जन्म इन 10 देशों भारत, चीन, नाईजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इथियोपिया, अमेरिका, मिस्र, बांग्लादेश और कांगों में हुआ है। खास बात तो यह है कि इनमें भारत अव्वल रहा। यहां कुल 59,995 बच्चे नए साल पर पैदा हुए।
14 करोड़ बच्चा पैदा होने का अनुमान
वहीं भारत के बाद चीन में 35,615, नाईजीरिया में 21,439, पाकिस्तान में 14,161, इंडोनेशिया में 12,336, इथियोपिया में 12,006, अमेरिका में 14,161, मिस्र में 9,455, बांग्लादेश में 9,236 और कांगो में 8,640 में बच्चे पैदा हुए। यूनिसेफ के अनुसार 2021 में करीब 14 करोड़ बच्चा पैदा होने का अनुमान है। इसके साथ ही उनकी औसत आयु 84 वर्ष होने की उम्मीद है। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने कहा आज पिछले साल की तुलना में नए साल में दुनिया में बिल्कुल अलग माहौल में बच्चे पैदा हो रहे हैं। नए साल में दुनिया को बच्चों के लिहाज से पारदर्शी, सुरक्षित और स्वास्थ्यकारी बनाना होगा। वर्ष 2021 बच्चों के लिए काम करने वाले यूनिसेफ का 75वां स्थापना वर्ष है।

National News inextlive from India News Desk