नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामले हर दिन इधर एक सप्ताह से फिर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को सूचित किया कि पिछले 24 घंटों में भारत में 18,327 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा एक दिन में 108 मौतें हुईं। इस तरह से देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों लोगों की संख्या 1,11,92,088 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 1,57,656 हो गया है। संक्रमण के अब तक के कुल मामलों में 1,80,304 केस एक्टिव हैं।


कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, शुक्रवार को 5 मार्च 2021 तक काेविड-19 के लिए कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया है, इनमें से 7,51,935 नमूनों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ देश में अब तक कुल 1,94,97,704 लोगों को टीका लगाया गया है। भारत ने 1 मार्च से कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अपने दूसरे चरण की शुरुआत की। इसमें 60 साल से अधिक उम्र और 45 से अधिक बीमार लोगों को टीके लग रहे हैं।

National News inextlive from India News Desk