नई दिल्ली (एएनआई / आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने मंगलवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 10,584 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 78 लोगों की जान गई है। नए मामलों में से कम से कम 86.3 प्रतिशत पांच राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब से हैं। पांच राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित नई मौतों का प्रतिशत 78.31 है। ऐसे में इन राज्यों में शासन से लेकर प्रशासन तक सभी अलर्ट हो गए हैं। वहीं एक दिन में सामने आए नए मामलों के साथ, देश में कोरोना वायरस वायरस का आंकड़ा 1,10,16,434 तक पहुंच गया है। इन कुल मामलाें में 1,47,306 सक्रिय मामले और 1,07,12,665 लोग अब तक इससे उबर चुके हैं। वहीं एक दिन में कोरोना से हुई माैतों के बाद अब तक मरने वालों की संख्या 1,56,463 हो गई है।

22 फरवरी को 6,78,685 नमूनों का परीक्षण किया गया
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, सोमवार तक कोरोना वायरस की सैंपल टेस्टिंग की कुल संख्या 21,22,30,431 पहुंची। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने यह भी कहा कि 22 फरवरी को 6,78,685 नमूनों का परीक्षण किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार शाम तक 2,44,071 सेशन के माध्यम से 1,14,24,094 वैक्सीन खुराक दी गई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। इसमें देश भर में फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ था।

National News inextlive from India News Desk