नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में चार महीनों के बाद (124 दिन) शुक्रवार को 17,000 से अधिक ताजा कोविड​-19 मामलें दर्ज किए गए। रोजाना पॉजिटिव दर में 30 परसेंट की छलांग दर्ज की गयी। 24 घंटे में कुल 17,336 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमण की संख्या 4,33,62,294 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 रही, जिससे मरने वालों की संख्या 5,24,954 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिव रेट 4.32 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 3.07 प्रतिशत दर्ज की गई।

बढ़कर हुए 88,284 एक्टिव केस

केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है, जो कुल संक्रमण का 0.20 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से ठीक होने वालों की रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 4,294 दर्ज की गई है। इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,49,056 हो गई है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोविड टीके की 196.77 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

यह है कुछ आकंडे

भारत ने कोविड-19 के संक्रमण की संख्या 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख पार की थी । 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार की थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश ने कोरोना के मामले 4 मई, 2021 को 2 करोड़, 23 जून, 2021 को 3 करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ मामलों के आकंडा पार किया था।

National News inextlive from India News Desk