नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक बार फिर माैतों के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में एक बार फिर मौतों का आंकड़ा एक हजार पार दर्ज हुआ है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा कोविड-19 से 1,206 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 3,07,95,716 पर पहुंच गए हैं। वहीं इस कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 4,07,145 माैतें हो चुकी हैं।

पिछले 24 घंटों में 45,254 ठीक हो चुके

भारत में कोविड-19 एक्टिव केस की बात करें तो 4,55,033 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से, 2,99,33,538 मरीज पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 45,254 ठीक हो चुके हैं।

अब तक 42,90,41,970 सैंपल टेस्टिंग

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 9 जुलाई तक 42,90,41,970 सैंपल टेस्टिंग हुई है। इसमें कल कुल 19,55,225 नमूनों का परीक्षण किया गया है। भारत ने इस साल 16 जनवरी को अपना कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया। अब तक 37.21 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 12 7352 128
आंध्र प्रदेश 30300 1873993 12960
अरुणाचल प्रदेश 3557 35342 186
असम 23036 501869 4788
बिहार 1019 712427 9614
चंडीगढ़ 101 60901 809
छत्तीसगढ़ 4993 978961 13472
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 23 10553 4
दिल्ली 798 1409145 25011
गोवा 1995 163347 3088
गुजरात 1356 812718 10073
हरियाणा 993 758678 9534
हिमाचल प्रदेश 1359 198579 3487
जम्मू और कश्मीर 3300 310630 4354
झारखंड 449 340655 5119
कर्नाटक 37929 2793498 35731
केरल 113595 2911054 14380
लद्दाख 131 19830 206
लक्षद्वीप 224 9729 49
मध्य प्रदेश 406 780695 9024
महाराष्ट्र 115494 5900440 125034
मणिपुर 6610 68171 1251
मेघालय 4391 48380 899
मिजोरम 4324 19124 103
नागालैंड 975 24305 507
ओडिशा 24141 906519 4476
पुद्दुचेरी 1695 115234 1768
पंजाब 1809 579370 16168
राजस्थान 815 943260 8943
सिक्किम 2177 19476 312
तमिलनाडु 33224 2446552 33322
तेलंगाना 10942 615852 3720
त्रिपुरा 4154 65095 712
उत्तराखंड 1319 332431 7338
उत्तर प्रदेश 1697 1682741 22689
पश्चिम बंगाल 15690 1476632 17886

National News inextlive from India News Desk