नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में अब तक 3,59,676 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बिहार ने पुष्टि के बाद 9,429 संख्या अपडेट की है। 60 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले घट कर 11,67,952 रह गए हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4 प्रतिशत है। देश में कोविड से रिकवर करने वालों की दर सुधर कर 94.77 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 63,463 मामलों की गिरावट आई है।

20 लाख से ज्यादा नमूनों की हुई कोविड जांच

बुधवार को देश में 20,04,690 नमूनों की कोविड जांच की गई। भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक 37,21,98,253 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। देश में डेली पाॅजिविटी रेट 4.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह लगातार 17वां दिन है जब पाॅजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। वीकली पाॅजिटिविटी रेट 5.43 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई है। लगातार 28वें दिन कोविड के डेली नये मामले से ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं।

24 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोविड वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 2,76,55,493 पहुंच गई है। जबकि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से होने वाली मौत की दर बढ़ कर 1.23 प्रतिशत पहुंच गई है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत भारत में अब तक 24,27,26,693 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

4 मई को 2 करोड़ पार कर गई थी संक्रमण की संख्या

देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 91 6952 125
आंध्र प्रदेश 103995 1664082 11696
अरुणाचल प्रदेश 3271 26848 128
असम 49846 392806 3793
बिहार 4516 701234 9429
चंडीगढ़ 649 59432 781
छत्तीसगढ़ 18113 952532 13271
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 137 10296 4
दिल्ली 4511 1400913 24704
गोवा 5790 152073 2877
गुजरात 13683 794703 9965
हरियाणा 7079 748186 8829
हिमाचल प्रदेश 6682 186880 3343
जम्मू और कश्मीर 19852 279779 4118
झारखंड 4783 332622 5076
कर्नाटक 215546 2480411 32291
केरल 139481 2524248 10437
लद्दाख 925 18265 195
लक्षद्वीप 787 8173 42
मध्य प्रदेश 7071 771243 8441
महाराष्ट्र 164743 5597304 101833
मणिपुर 9307 47129 915
मेघालय 4849 34440 694
मिजोरम 3585 10891 58
नागालैंड 3893 18909 435
ओडिशा 63333 764673 3123
पुद्दुचेरी 6853 102247 1648
पंजाब 17344 550837 15293
राजस्थान 11832 927443 8749
सिक्किम 3869 13511 276
तमिलनाडु 204258 2059597 28170
तेलंगाना 24301 569086 3426
त्रिपुरा 6058 50803 591
उत्तराखंड 9258 319371 6849
उत्तर प्रदेश 12959 1666001 21516
पश्चिम बंगाल 14702 1411573 16555

National News inextlive from India News Desk