नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में कोरोना वायरस के मामले पिछले 24 घंटों में 20,550 दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में दर्ज हुए नए मामलों से देश में अब तक 1,02,44,853 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 286 मौतों के साथ कोरोना वायरस ने अब तक 1,48,439 लोगाें की जिंदगी छीन ली है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की बात करें तो 2,62,272 सक्रिय मामले हैं।

देश में रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत

कोरोना वायरस से भारत में अब तक 9, 9 83,4141 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इस समय देश में रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत है, जबकि डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है। वैश्विक महामारी कोविड -19 के लिए अब तक कुल 17,09,22,030 नमूनों का परीक्षण किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा इनमें से 11,20,281 लोगों का मंगलवार को परीक्षण किया गया। महाराष्ट्र अब तक का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है।

नए स्ट्रेन के और 15 मामले दर्ज हुए

वहीं भारत में रोजाना दर्ज हो रहे केसेज में 70 प्रतिशत से अधिक मामले 10 नए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं। भारत में यूके वाले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के और 15 मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के विभागों के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को ऐसे मामलों की संख्या 21 हो गई है।

मेरठ में एक दो साल के बच्चे में स्ट्रेन

20 मामलों में से, आठ को दिल्ली में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में, 7 को बैंगलोर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज में, दो को हैदराबाद में सेल्युलर और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में रजिस्टर किया गया है। वहीं मेरठ में एक दो वर्षीय, जो अभी यूके से अपने माता-पिता के साथ लौटा है। मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में बच्चा अपने माता-पिता के साथ एक आइसोलेशन वार्ड में है। माता-पिता में ये नया स्ट्रेन नहीं पाया गया है।

National News inextlive from India News Desk