नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालाें की संख्या बढ़कर 40,23,179 पहुंच चुकी है। जबकि देश में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक 69,561 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,089 मरीजों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जान जा चुकी है।

मौत की दर घटकर 1.73 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 से संक्रमण 10 से 20 लाख पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था जबकि 30 से 40 लाख पहुंचने में इसे सिर्फ 13 दिन ही लगे। वहीं कोविड-19 संक्रमण से एक लाख संक्रमण की संख्या पहुंचने में 110 दिन लगे थे। इसके बाद 59 दिनों में संक्रमण की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई थी। देश में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौत की दर घटकर 1.73 प्रतिशत रह गई है।

4.7 करोड़ सैंपल्स की हो चुकी जांच

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोरोना वायरस से संक्रमण के अभी 8,46,395 एक्टिव मामले हैं। यह अब तक देश में संक्रमित हो चुके कुल संख्या का 21.04 प्रतिशत है। 7 अगस्त को भारत में कोरोना वायरस से 20 लाख लोग संक्रमित हो चुके थे। जबकि 23 अगस्त को यह संख्या 30 पहुंच गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 4 सितंबर तक 4,77,38,491 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,59,346 सैंपल्स की जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 345 2863 49
आंध्र प्रदेश 102067 370163 4276
अरुणाचल प्रदेश 1488 3280 7
असम 28159 92720 345
बिहार 17032 126371 701
चंडीगढ़ 2095 3105 68
छत्तीसगढ़ 20672 19625 337
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 285 2180 2
दिल्ली 18842 161865 4513
गोवा 4896 14747 220
गुजरात 16184 82273 3076
हरियाणा 14053 57171 759
हिमाचल प्रदेश 1815 4965 50
जम्मू और कश्मीर 8800 31435 755
झारखंड 15549 32043 447
कर्नाटक 99120 274196 6170
केरल 21334 60444 326
लद्दाख 815 2085 35
मध्य प्रदेश 15474 53257 1513
महाराष्ट्र 211325 625773 25964
मणिपुर 1765 4899 35
मेघालय 1252 1468 14
मिजोरम 363 683 0
नागालैंड 736 3361 10
ओडिशा 25816 90331 531
पुद्दुचेरी 5210 10674 280
पंजाब 15731 42543 1739
राजस्थान 14790 71899 1108
सिक्किम 509 1329 5
तमिलनाडु 51633 392507 7687
तेलंगाना 32915 104603 877
त्रिपुरा 5888 8483 136
उत्तराखंड 7188 15511 312
उत्तर प्रदेश 58595 190818 3762
पश्चिम बंगाल 23654 147553 3452

National News inextlive from India News Desk