काठमांडू (एएनआई)। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ने इंडो-नेपाल सीमा पर अपने नागरिक की हत्या का मामला नेपाल सरकार के सामने उठाया है। शुक्रवार को एकाएक नेपाल आर्म्ड पुलिस बल ने एकाएक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। फायरिंग में कुल तीन अन्य लोग घायल हुए थे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि जख्मी होने के बाद विकास यादव की मौत हो गई थी। घायलों में दो अन्य की पहचान उमेश राम और उदय ठाकुर के तौर पर हुई है। भारत-नेपाल सीमा की चौकसी की जिम्मेदारी एसएसबी के कंधों पर है।

भारत-नेपाल के बीच नये नक्शे को लेकर तनाव के बीच घटना

फायरिंग की यह घटना भारत और नेपाल के मध्य तनाव के बीच हुई है। नेपाल ने हाल ही में भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में दिखाते हुए एक नया मैप जारी किया था। इतना ही नहीं नेपाल की संसद ने नये नक्शे को संविधान संशोधन के तहत अपने एक सदन में पारित भी कर दिया है। भारत ने इस पर कहा है कि नेपाल का नये नक्शे का कोई ऐतिहासिक या प्रमाणिक आधार नहीं है। भारत का कहना है कि नेपाल का यह दावा बनावटी है यह किसी ऐतिहासिक तथ्य पर आधारित नहीं है। इसके कोई प्रमाण भी उसके पास नहीं है।

International News inextlive from World News Desk