कानपुर। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच पांच मार्च को नागपुर में खेला जाएगा। विराट एंड टीम इस सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरी भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच पहले मैच में मिली हार भुलाकर यहां जीत का स्वाद चखना चाहेंगे, मगर उनके लिए यह आसान नहीं रहने वाला। हैदराबाद वनडे में जीत के हीरो रहे एमएस धोनी का रिकाॅर्ड नागपुर में भी जबरदस्त है। यहां के विदर्भ स्टेडियम में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं, वो धोनी ही हैं।

खिलाड़ीरन
एमएस धोनी268
विराट कोहली209
रोहित शर्मा204
सचिन तेंदुलकर158
गौतम गंभीर147


सबसे ज्यादा रन
क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, धोनी के बल्ले से इस मैदान पर चार पारियों में 268 रन निकले हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 134.00 का रहा। यही नहीं वनडे में माही के नाम 10 शतक दर्ज हैं इसमें एक सेंचुरी नागपुर में लगाई गई थी। धोनी ने ये शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2009 में लगाया था। तब माही ने 107 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी।

खिलाड़ीशतक
एमएस धोनी2
विराट कोहली1
रोहित शर्मा1
सचिन तेंदुलकर1


सबसे ज्यादा शतक
नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय एमएस धोनी हैं। माही के नाम इस मैदान पर दो वनडे सेंचुरी दर्ज हैं। धोनी ने ये दोनों शतक 2009 में लगाए थे। इसमें एक शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो दूसरा श्रीलंका के विरुद्घ लगाया गया था। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम भी यहां एक-एक शतक लगाने का रिकाॅर्ड है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते लाहौर से कराची शिफ्ट किए गए PSL के तीन मैच


एशियन गेम्स में हो सकती है क्रिकेट की वापसी, भारत जीत सकता है गोल्ड

Cricket News inextlive from Cricket News Desk