कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया। बुधवार को नेपियर में खेले गए इस मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने खूब जश्न मनाया। इस बीच कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी ने नई सवारी का मजा लिया। दरअसल ये दोनों मैदान पर ही चक्कर लगाने लगे, वो भी पैदाल नहीं नई सवारी से। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने टि्वटर पर भी शेयर किया।

वीडियो में देखें हाॅवरबोर्ड की कैसे की सवारी

क्रिकेट मैदान पर जीत के जश्न में बाइक या कार से खिलाड़ियों को घूमते तो कई बार देखा गया। मगर बुधवार को नेपियर मैदान पर धोनी और कोहली ने हाॅवरबोर्ड की सवारी की। वीडियो में आप देखेंगे कि पहले धोनी आराम से हाॅवरबोर्ड का मजा उठाते हैं। उसके बाद कप्तान कोहली उस पर चढ़ते हैं, हालांकि कोहली की तुलना में धोनी हाॅवरबोर्ड पर ज्यादा कंफर्टेबल लग रहे थे।

10 साल बाद मिली भारत को जीत
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीत लिया। नेपियर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया था। बाद में ये लक्ष्य 156 का कर दिया गया। भारत ने शिखर धवन के शानदार अर्धशतक की बदौलत यह लक्ष्य आसानी से पा लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में पिछले 10 सालों से चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म कर दिया। बता दें भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड में आखिरी जीत 2009 में दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड में भारत की ये 11वीं जीत
न्यूजीलैंड में भारत को वनडे में 11वीं जीत मिली है। इसी के साथ विराट कोहली कीवियों के खिलाफ उन्हीं के घर पर वनडे जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए। विराट के नाम यहां अभी एक जीत दर्ज है। अजहर यहां सबसे ज्यादा वनडे जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान हैं। उनके नाम पांच जीत हैं। वहीं सौरव गांगुली ने साल 2003 में न्यूजीलैंड में दो वनडे मैच जीते थे। इसके अलावा एमएस धोनी के नाम भी न्यूजीलैंड में तीन वनडे जीत हैं।

जानें कितनी गेंदें खेलकर विराट बन पाए दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 10वें खिलाड़ी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk