कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत इस सीरीज में 0-1 से पीछे है, ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए रोहित एंड टीम को हर हाल में ये मैच जीतना होगा। इस मैच में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। सिर्फ कप्तानी ही नहीं रोहित के पास बैटिंग में भी एक बड़ा रिकाॅर्ड बनाने का मौका होगा। दरअसल रोहित टी-20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने से बस दो कदम दूर है। अगर वह ऑकलैंड में ये कारनामा कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे

ind vs nz 2nd t20i : छक्कों की सेंचुरी लगा सकते हैं रोहित,ऐसा करने वाले पहले भारतीय

छक्कों की सेंचुरी से दो कदम दूर

क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रोहित के नाम 91 टी-20 मैचों में 98 छक्के दर्ज हैं। यानी कि छक्कों की सेंचुरी लगाने से वह बस दो कदम दूर हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर रोहित से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित जिस अंदाज से खेलते हैं ऐसे में उनके लिए ये रिकाॅर्ड ज्यादा दूर नहीं है।

ind vs nz 2nd t20i : छक्कों की सेंचुरी लगा सकते हैं रोहित,ऐसा करने वाले पहले भारतीय

6 छक्के लगाकर तोड़ सकते हैं विश्व रिकाॅर्ड

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 56 मैच खेलकर 103 सिक्स लगाए हैं। यानी कि वह रोहित से सिर्फ पांच छक्के आगे हैं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ छह छक्के लगा देते हैं तो वह गेल को भी पीछे छोड़ देंगे।

ind vs nz 2nd t20i : छक्कों की सेंचुरी लगा सकते हैं रोहित,ऐसा करने वाले पहले भारतीय

ये हैं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 बल्लेबाज -

खिलाड़ीमैचसिक्स
क्रिस गेल56103
मार्टिन गप्टिल76103
रोहित शर्मा9198
ब्रेंडन मैक्कुलम7191
काॅलिन मनरो5086

Cricket News inextlive from Cricket News Desk