कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला गया। 2-6 अक्टूबर तक चले इस टेस्ट में भारत ने मेहमानों को 203 रन से करारी शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 385 रन चाहिए थे मगर आखिरी दिन पूरी प्रोटीज टीम 191 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने ये मुकाबला जीतकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के साथ ही विशाखापत्तनम टेस्ट में एक अनोखा रिकाॅर्ड बना।

सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकाॅर्ड बना

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकाॅर्ड बना। 142 साल के क्रिकेट इतिहास में इतने छक्के किसी टेस्ट मैच में नहीं लगे, जितने भारत और अफ्रीकी बल्लेबाजों ने विशाखापत्तनम में लगा दिए। इस टेस्ट में कुल 37 छक्के लगे जिसमें 27 सिक्स भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए वहीं 10 सिक्स मेहमान बल्लेबाजों के बल्ले से निकले।

ind vs sa 1st test highlights: 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार एक मैच में लगे इतने छक्के

रोहित टेस्ट में भी बने हिटमैन

भारत की तरफ से इस टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा रहे। जिन्होंने दोनो पारियों में मिलाकर कुल 13 छक्के लगाए। इसी के साथ किसी एक टेस्ट में रोहित ने सर्वाधिक छक्कों का रिकाॅर्ड भी तोड़ा। इससे पहले साल 1996 में पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक टेस्ट में 12 छक्के लगाए थे।

एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगने वाले टाॅप 5 मैच -

टेस्ट मैचछक्केसाल
भारत बनाम साउथ अफ्ररीका372019
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान352014
पाकिस्तान बनाम भारत272006
बांगलादेश बनाम न्यूजीलैंड272013
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश242019

Cricket News inextlive from Cricket News Desk