कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इतिहास रच दिया। मयंक ने पहली पारी में 215 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में मयंक का यह पहला दोहरा शतक है। इससे पहले दाएं हाथ के इस ओपनर ने सेंचुरी भी नहीं बनाई थी मगर अब दोहरा शतक जड़कर मयंक ने भारतीय क्रिकेट इतिहास की उस खास लिस्ट में जगह बना ली जिसमें सिर्फ डबल सेंचुरियन ही हैं।

23 भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा दोहरा शतक
भारतीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास देखें तो कुल 295 खिलाड़ियों ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। इनमें सिर्फ 23 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। इसमें वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, चेतेश्वर पुजारा, वीवीएस लक्ष्मण, मीनू मांकड़, विनोद कांबली, वसीम जाफर, दिलीप सरदेसाई, करुण नाॅयर, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, पाॅली उमरीगर, गुंडप्पा विश्वनाथ, संजय मांजरेकर, मयंक अग्रवाल, गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, नवाब पटौदी, अंशुमान गायकवाड़ और नवजोत सिंह सिद्घू का नाम शामिल है।


तीन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा 6 दोहरे शतक
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक तीन भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए है। इसमें वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम आता है। इन तीनों बल्लेबाजों ने 6-6 दोहरे शतक जड़े हैं। वहीं लिस्ट में चौथा नाम राहुल द्रविड़ का है जिन्होंने 5 डबल सेंचुरी लगाई।

कुल 52 डबल सेंचुरी लगी
टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में कुल 52 डबल सेंचुरी लगी हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में मयंक ने जब दोहरा शतक लगाया तो यह 52वीं डबल सेंचुरी थी।

टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय -

बल्लेबाजडबल सेंचुरी
वीरेंद्र सहवाग6
सचिन तेंदुलकर6
विराट कोहली6
राहुल द्रविड़5
सुनील गावस्कर4
चेतेश्वर पुजारा3
वीवीएस लक्ष्मण2
मीनू मांकड़2
विनोद कांबली2
वसीम जाफर2
दिलीप सरदेसाई2
करुण नाॅयर1
सौरव गांगुली1
एमएस धोनी1
पाॅली उमरीगर1
गुंडप्पा विश्वनाथ1
संजय मांजरेकर1
मयंक अग्रवाल1
गौतम गंभीर1
रवि शास्त्री1
नवाब पटौदी1
अंशुमान गायकवाड़1
नवजोत सिंह सिद्घू1

Cricket News inextlive from Cricket News Desk