कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने एक विराट पारी खेली। पिछली 10 टेस्ट पारियों से खामोश चल रहे विराट ने आखिरकार शतक का सूखा खत्म किया बल्कि शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। इसी के साथ रन मशीन ने रनों के मामले में दुनिया के 10 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
7000 रन बनाने वाले क्लब में शामिल
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अब 7000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में दुनिया के सिर्फ 49 बल्लेबाज शामिल हैं। पुणे टेस्ट से पहले विराट के नाम 6800 रन दर्ज थे मगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट ने नाबाद 254 रन की इनिंग खेलकर लंबी छलांग लगा दी।
इन 9 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
बल्लेबाज | टेस्ट रन |
विराट कोहली | 7054 (पुणे टेस्ट के बाद) |
जो रूट | 7043 |
एंड्यू स्ट्राॅस | 7037 |
डाॅन ब्रैडमैन | 6996 |
स्टीव स्मिथ | 6973 |
सनथ जयसूर्या | 6973 |
लेन हटन | 6971 |
दिलीप वेंगसरकर | 6868 |
राॅस टेलर | 6839 |
केव बैरिंगटन | 6806 |
विराट कोहली | 6800 (पुणे टेस्ट से पहले) |
सचिन का भी तोड़ा रिकाॅर्ड
पुणे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते ही विराट भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के टेस्ट करियर का यह सातवां दोहरा शतक है। विराट के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का आता है। इन दोनों ने 6-6 दोहरे शतक लगाए थे।
विराट ने खत्म किया रनों का सूखा
पुणे टेस्ट से पहले विराट ने सात टेस्ट पारियों में मिलाकर कुल 210 रन बनाए थे। मगर शुक्रवार को एक पारी में कोहली ने 254 रन ठोंककर अपना पिछला रिकाॅर्ड तोड़ा। बता दें टेस्ट क्रिेकट में कोहली का यह हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है। इससे पहले विराट का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 243 रन था।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk