कानपुर। पुणे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते ही विराट भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के टेस्ट करियर का यह सातवां दोहरा शतक है। विराट के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का आता है। इन दोनों ने 6-6 दोहरे शतक लगाए थे।

india vs south africa 2nd test: सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली,तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकाॅर्ड

23 भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा दोहरा शतक

भारतीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास देखें तो कुल 295 खिलाड़ियों ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। इनमें सिर्फ 23 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। इसमें वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, चेतेश्वर पुजारा, वीवीएस लक्ष्मण, मीनू मांकड़, विनोद कांबली, वसीम जाफर, दिलीप सरदेसाई, करुण नाॅयर, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, पाॅली उमरीगर, गुंडप्पा विश्वनाथ, संजय मांजरेकर, मयंक अग्रवाल, गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, नवाब पटौदी, अंशुमान गायकवाड़ और नवजोत सिंह सिद्घू का नाम शामिल है।

india vs south africa 2nd test: सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली,तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकाॅर्ड

सबसे आगे निकले कोहली

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने वाले विराट कोहली हैं। कोहली के बाद दूसरा नाम वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का आता है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 6-6 दोहरे शतक जड़े हैं। वहीं लिस्ट में चौथा नाम राहुल द्रविड़ का है जिन्होंने 5 डबल सेंचुरी लगाई।

india vs south africa 2nd test: सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली,तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकाॅर्ड

कुल 53 डबल सेंचुरी लगी

टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में कुल 53 डबल सेंचुरी लगी हैं। पुणे टेस्ट में विराट ने जब दोहरा शतक लगाया तो यह 53वीं डबल सेंचुरी थी।

टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय -

बल्लेबाजडबल सेंचुरी
विराट कोहली7
वीरेंद्र सहवाग6
सचिन तेंदुलकर6
राहुल द्रविड़5
सुनील गावस्कर4
चेतेश्वर पुजारा3
वीवीएस लक्ष्मण2
मीनू मांकड़2
विनोद कांबली2
वसीम जाफर2
दिलीप सरदेसाई2
करुण नाॅयर1
सौरव गांगुली1
एमएस धोनी1
पाॅली उमरीगर1
गुंडप्पा विश्वनाथ1
संजय मांजरेकर1
मयंक अग्रवाल1
गौतम गंभीर1
रवि शास्त्री1
नवाब पटौदी1
अंशुमान गायकवाड़1
नवजोत सिंह सिद्घू1

Cricket News inextlive from Cricket News Desk