मोहाली में धोनी के छुए गए पैर

मोहाली वनडे दो बातों के लिए याद किया जाएगा। पहला रोहित शर्मा का दोहरा शतक, दूसरा धोनी को भगवान का दर्जा मिलना। माही को भगवान किसी और ने नहीं बल्िक उनके फैंस ने बनाया। श्रीलंकाई बल्लेबाजी के दौरान धोनी जब विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी एक शख्स दौड़ता हुआ मैदान में घुस आया और सीधे धोनी के पास पहुंचा। माही जब तक कुछ समझ पाते, उस शख्स ने धोनी के पैर छू लिए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ित को पकड़कर बाहर कर दिया लेकिन जाते वक्त उस शख्स के चेहरे पर जो खुशी थी, वह देखने लायक थी। मानो उसने अपनी जिंदगी में सबकुछ पा लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, पहले भी धोनी को चाहने वाले ऐसा ही कुछ कर चुके हैं।

ऐसा तीसरी बार हुआ है 12-13 सालों में,फैंस घुस आए और पैर छू गए चाहने वालों के

इसी साल जनवरी में इंग्लैंड की टीम जब भारत दौरे पर थी। तो सीरीज की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम का सामना 'भारत ए' टीम से हुआ। इस टीम में एमएस धोनी भी खेल रहे थे। भले ही यह प्रैक्टिस मैच हो, लेकिन देखने वालों की भीड़ कम नहीं थी। धोनी मैदान पर बैटिंग कर रहे थे, तभी एक फैन मैदान में घुसता चला आया और धोनी के पैर छूने लगा। बाद में उस शख्स को भी सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।

जो समझते हैं धोनी को बूढ़ा! जरा देख लें यह चौंकाने वाला नजारा

ऐसा तीसरी बार हुआ है 12-13 सालों में,फैंस घुस आए और पैर छू गए चाहने वालों के

करीब 12 साल से क्रिकेट खेल रहे धोनी की फैन फालोइंग काफी जबर्दस्त है। इसीलिए लोग उन्हें भगवान का दर्जा देने लगे। मार्च 2017 में एमएस धोनी विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे। झारखंड टीम की अगुआई कर रहे धोनी का मुकाबला बंगाल की टीम से था। यहां भी वही हुआ, धोनी मैदान पर बैटिंग कर रहे थे तभी उनका एक चाहने वाला मैदान में घुस आया। पहले तो उसने धोनी के पैर छुए फिर ऑटोग्रॉफ लिया।

मैरिज एनिवर्सरी पर डबल सेंचुरी का तोहफा, 10 तस्वीरें जो बताती हैं कितनी हसीन है रोहित शर्मा-रितिका की जोड़ी

ऐसा तीसरी बार हुआ है 12-13 सालों में,फैंस घुस आए और पैर छू गए चाहने वालों के

Cricket News inextlive from Cricket News Desk