कानपुर। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद टीम इंडिया काफी रिलैक्स नजर आ रही। भारत को अब अगला टेस्ट 30 अगस्त से खेलना है। उससे पहले भारतीय क्रिकेटर्स प्रैक्टिस की बजाए याट पर मस्ती करते देखे जा रहे। खिलाड़ियों की इस मस्ती का ताजा सबूत वो वीडियो है जिसमें केएल राहुल, विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर्स एक याट पर इंज्वाॅय कर रहे हैं। इनके साथ विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं।


अनुष्का की बिकिनी तस्वीर आई थी सामने
बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों काम से छुट्टी लेकर अपने पति विराट कोहली के साथ खूब इंज्वाॅय कर रही है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल विंडीज दौरे पर हैं और अनुष्का भी उनके साथ हैं। इन दोनों को वेस्टइंडीज में साथ घूमते और मस्ती करते काफी बार देखा गया है। हाल ही में अनुष्का की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई थी। जिसमें अनुष्का ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने हुए थी और उन्होंने ये तस्वीर खुद अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर की।
ind vs wi : पत्नी अनुष्का संग याट पर मस्ती करते दिखे विराट,साथी क्रिकेटर्स भी रहे साथ
कोहली ने किया था ये कमेंट
अनुष्का बिकिनी पहने हुए बीच पर बैठी थी। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'Sun kissed and blessed" करीब 30 मिलियन फाॅलोवर्स वाली अनुष्का की इस फोटो पर सबसे पहला कमेंट पति विराट कोहली का आया था। कोहली ने अनुष्का को बिकिनी पहने देख काफी प्यारभरा कमेंट किया। विराट ने अपने दिल की बात शब्दों की बजाए इमोजी से बयां की। कोहली ने दिल और प्यार वाला इमोजी कमेंट बाॅक्स पर पोस्ट किया।
ind vs wi : पत्नी अनुष्का संग याट पर मस्ती करते दिखे विराट,साथी क्रिकेटर्स भी रहे साथ
कोहली की शर्टलेस तस्वीर

वेस्टइंडीज में भारतीय क्रिकेटर्स की ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें सब मस्ती में नजर आ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की थी। दरअसल बुमराह और कोहली इस फोटो में टी-शर्ट नहीं पहने थे, ऐसे में इनके सिक्स पैक एब्स आसानी से देखे जा सकते थे। हर कोई बुमराह-कोहली की इस तस्वीर से हैरान था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की आंखे तो खुली रह गई। युवी ने बुमराह की पोस्ट पर तुरंत कमेंट किया। युवी लिखते हैं, 'ओ हो फिटनेस ऑइडल।' बता दें कोहली को टीम इंडिया का सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk