* पहाड़ों पर फिर भारी बारिश बर्फबारी होने की आशंका

 * पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में आज घना कोहरा

 * यूपी एमपी समेत आज इन राज्यों में चलेगी शीत लहर

 * पंजाब, हरियाणा में आज पाला पड़ने की भी संभावना

कानपुर। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने हालात बिगाड़ रखे हैं। इससे पहाड़ों पर जमकर बारिश व बर्फबारी हो रही है। खास बात ताे यह है इसका असर मैदानी इलाकों में भी है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हालात और ज्यादा बिगड़ेंगे। अगले 48 घंटे तक यहां तेजी से माैसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का ये हाल

आज 18 जनवरी से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश बर्फबारी की संभावना है। जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों में 20 से 22 जनवरी को भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 21 और 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी। इसके साथ ही उत्तराखंड में 22 जनवरी को बारिश बर्फबारी होगी। वहीं ठंड बढ़ने व सड़कों में फिसलन की वजह से प्रशासन ने पर्यटकों को इन इलाकों में न जाने सलाह दी है।

माैसम : दिल्ली में घना कोहरा तो यूपी में चलेगी शीत लहर,जानें पहाड़ों से मैदान तक का माैसम

कोहरे, शीत लहर व पाले से इन राज्ज्यों का होगा बुरा हाल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़  और दिल्ली वालों को आज काफी सतकर्तता बरतने की जरूरत है। इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं आज पंजाब में आज कुछ स्थानों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के आंतरिक इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में पाला भी पड़ेगा।

मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे में तेजी से बदलाव होगा

वहीं  मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे में माैसम तेजी से बदलेगा। 20 से 23 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के निचले इलाकों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में 20 जनवरी को ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हालात ठीक नही हैं। यहां 21 जनवरी को ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk