कानपुर। पहाड़ों पर बीते दिनों की तरह आज भी बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से यहां हालात फिलहाल सुधरते नहीं दिख रहे हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश होने के अासार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे। वहीं पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी अगले कुछ घंटे में माैसम बिगड़ सकता हैै। 30 जनवरी से 2 फरवरी बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

इन राज्यों में राज्यों में ठंड में इजाफा होगा
वहीं पहाड़ों पर इन दिनों जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश से आज उत्तर और मध्यभारत के राज्यों में ठंड में इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों में तापमान गिर रहा है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तरपश्चिम भारत में आज से कल तक रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे होने की संभावना है। इसके अलावा आज पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की भी अाशंका है। इसकी वजह इन राज्यों में ठंड से लोगों का बुरा हाल रहेगा।

 

National News inextlive from India News Desk