कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में खेला जा रहा। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। मेहमान टीम के इस फैसले को गलत साबित किया भारतीय महिला गेंदबाजों ने। टीम इंडिया ने पूरी अफ्रीकी टीम को 164 रन पर समेट दिया। वैसे आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब भारत ने अफ्रीका को इतनी जल्दी अाउट कर दिया। आइए जानें ये हैं भारत के खिलाफ अफ्रीकी टीम के पांच सबसे कम स्कोर....

80 रन (साल 1997)
टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम का सबसे कम वनडे स्कोर 80 रन है। ये मैच साल 1997 में पटना में खेला गया था। वुमेंस वर्ल्डकप के तहत खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अफ्रीकी टीम को बैटिंग का न्यौता दिया और उन्हें 80 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।


80 रन (साल 2005)
भारतीय महिला गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को साल 2005 में भी 80 रन पर ऑलआउट कर दिया था। ये भी एक वर्ल्डकप मैच था मगर इस बार टीम इंडिया ने प्रोटीज का उनके घर पर शिकार किया। प्रेटोरिया में खेले गए इस मैच में अफ्रीकी टीम पहले खेलते हुए 80 रन पर सिमट गई थी जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

119 रन (2017)
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे कम स्कोर 119 रन है। ये मैच साल 2017 में पोचेफस्ट्रूम में खेला गया था। जिसमें भारतीय महिला गेंदबाजों ने प्रोटीज को 119 रन पर ढेर कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


123 रन (साल 2002)

साल 2002 में भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को 123 रन पर समेट दिया था। ये मुकाबला केपटाउन में खेला गया था जिसमें भारत ने पहले खेलते हुए मेजबान टीम को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पूरी अफ्रीकी टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई और भारतीय महिला टीम ने यह मैच 37 रन से जीत लिया।

124 रन (साल 2018)
भारत के खिलाफ अफ्रीका का पांचवां सबसे कम स्कोर 124 रन है। 2018 में आईसीसी वुमेन चैंपियनशिप का एक मुकाबला किंबर्ली में खेला गया था। जिसमें भारत ने पहले खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए थे जवाब में पूरी अफ्रीकी टीम 124 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 178 रन से जीता था।

भारत के खिलाफ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के सबसे कम वनडे स्कोर -

स्कोरपरिणामसाल
80हार1997
80हार2005
119हार2017
123हार2002
124हार2018
128हार2000
156हार2017
156हार2017
164मैच जारी2019

Cricket News inextlive from Cricket News Desk